लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से विवाद को सुलझाने में मदद करें अधिवक्ता
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद द्वारा आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे पक्षकारों को राजीनामा के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए प्रेरित करें।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Balod
- Advocates Should Take Initiative To Resolve Disputes Through Compromise In Lok Adalat
लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से विवाद को सुलझाने पहल करें अधिवक्ता
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बालोद
लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए जुलाई में प्रस्तावित स्पेशल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ता संघ कार्यालय में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम लाल नवरत्न की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में अधिवक्ताओं के साथ चर्चा कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी राजीनामा के माध्यम से निपटारा करने पर जोर दिया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश नवरत्न ने कहा कि स्पेशल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करना है। अधिवक्ताओं से अपील की कि वे पक्षकारों को राजीनामा के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए प्रेरित करें, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आए।
इस अवसर पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारती कुलदीप, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हीरा सिन्हा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी भूमिका ध्रुव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी उपस्थित रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

