सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई सूर्यकांत का एस. सी. बी. ए. को आश्वासन
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया तो वह निजी तौर पर दखल देंगे। एसोसिएशन ने अदालत से आग्रह किया था कि मेट्रो स्टेशन को वकीलों और कोर्ट स्टाफ के लिए खोलने की अनुमति दी जाए।

सौजन्य से:- नवभारत टाइम्स
गुरुवार को जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की वजह से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का गेट बंद होने का मामला सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के सामने उठाया गया। लाइवलॉ की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एस. सी. बी. ए.) के अध्यक्ष विकास सिंह ने अदालत से अनुरोध किया।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया अनुरोध
- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सीजेआई बेंच से आग्रह किया गया कि कम से कम वकीलों, जिनके मुकदमों की सुनवाई होनी है उन्हें और कोर्ट स्टाफ को इस स्टेशन के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए।
- विकास सिंह ने सीजेआई सूर्यकांत के सामने कहा कि जिन लोगों के पास सुप्रीम कोर्ड का वैलिड एंट्री कार्ड है, उन्हें उचित सुरक्षा जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
'जिनके पास उचित कार्ड उन्हें अनुमति मिले'
विकास सिंह ने अदालत से गुहार लगाई कि 'मेट्रो में एक एडवांटेज है कि जब वे बाहर निकलते हैं तो एक एग्जिट प्वाइंट होता है। उनकी जांच की जा सकती है। जिन लोगों के पास प्रॉक्सिमिटी वाले कार्ड हैं और रजिस्ट्री स्टाफ को बाहर निकलने की अनुमति दी जा सकती है। बाकियों से कहा जा सकता है कि दूसरी ट्रेन पकड़ें और जाएं। ऐसे में लोग ट्रेन का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।''मेरे दखल की जरूरत होगी तो दखल दूंगा'
इसपर सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को पहले ही कह दिया गया था कि इस मामले पर मेट्रो अधिकारियों से बात करें। उन्होंने बार को भरोसा दिलाया कि अगर यह मामला नहीं सुलझता, तब वे निजी तौर पर दखल देंगे।'वकीलों की गैर-हाजिरी में विपरीत आदेश जारी न करें'
सीजेआई सूर्यकांत ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें वकीलों के गैर-हाजिर रहने पर कोई विपरीत आदेश नहीं पारित करने को कहा है। दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार सुबह सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। ये 16 मेट्रो स्टेशन हैं- - लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

