होम›वकील›उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान होगा
वकील

उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान होगा

उच्चतम न्यायालय ने न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल और सहभागी स्वरूप में उपलब्ध कराने के लिए 'समाधान समारोह, 2026' की शुरुआत की है। इसके तहत 21 अगस्त से 23 अगस्त तक दुर्ग, भिलाई में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।

1 जुलाई 2026 को 12:23 am बजे
उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान होगा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Chhattisgarh

- Durg bhilai

- Pending Cases Of The Supreme Court Will Be Resolved Through Lok Adalat

लोक अदालत से उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

- कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग

उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल और सहभागी स्वरूप में उपलब्ध कराने अभिनव पहल किया गया है। इसके तहत "समाधान समारोह, 2026" के अंतर्गत समापन चरण में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि पक्षकारों को सहज, मानवीय व सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।

इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिन पक्षकारों को इस संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि की प्रतीक्षा किए बिना पूर्व में ही मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पक्षकार दूरभाष, ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क स्थापित कर अपने प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। विशेष लोक अदालत में पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार प्रत्यक्ष अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होकर विवादों के समाधान की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक पक्षकार और अधिवक्ता निर्धारित Google Form के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए लिंक उच्चतम न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसके अलावा पक्षकार अन्य सहायता और जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर समाधान समारोह (स्पेशल लोक अदालत) के संपर्क नंबर 011-23112428 और 011-23112528 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान
वकील

सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
वकील

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया
वकील

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम
वकील

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा
वकील

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की
वकील

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
वकील

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

ताज़ा ख़बरें