होमवकीलएटा में मध्यस्थता अभियान: लंबित विवादों का निस्तारण होगा आपसी सुलह से
वकील

एटा में मध्यस्थता अभियान: लंबित विवादों का निस्तारण होगा आपसी सुलह से

एटा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मध्यस्थों की एक बैठक आयोजित की, जिसमें अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया गया।

10 जुलाई 2026 को 01:59 pm बजे
एटा में मध्यस्थता अभियान: लंबित विवादों का निस्तारण होगा आपसी सुलह से

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Etah

- Eta Mediation Campaign | Lok Adalat Dispute Resolution

एटा में मध्यस्थता अभियान, विशेष लोक अदालत की तैयारी:अधिक लंबित विवादों का आपसी सुलह से होगा निस्तारण

- कॉपी लिंक

एटा न्यायालय में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मध्यस्थों की एक बैठक आयोजित की। यह बैठक 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0' और 'समाधान समारोह-2026' को सफल बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इसमें अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे के निर्देश पर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण की सचिव तुषारिका सिंह ने मध्यस्थों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों से मध्यस्थता के लिए भेजे गए वादों में पक्षकारों के बीच सहमति बनाकर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र और सरल न्याय मिल सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 'समाधान समारोह-2026' के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0' जनवरी 2026 से लगातार संचालित हो रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण कर न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

बैठक में सभी मध्यस्थों और अधिवक्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर एडीआर भवन, जनपद न्यायालय एटा के मध्यस्थ, अधिवक्ता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें