सुप्रीम कोर्ट में मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला उठा, दोपहर तक नहीं खुला तो अदालत करेगी हस्तक्षेप
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी शामिल है. इससे वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगर दोपहर तक स्टेशन नहीं खुलते हैं तो अदालत इस मामले में हस्तक्षेप करेगी.

सौजन्य से:- ndtv.in
- जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की वजह से 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट भी शामिल है
- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अदालत का ध्यान आकर्षित किया
- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुलने पर न्यायालय के हस्तक्षेप का भरोसा दिया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक और जनपथ समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, इसमें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी शामिल है. जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट में भी उठा. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के मुद्दे पर अदालत का ध्यान दिलाया.
वकील और सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के कर्मचारी परेशान
विकास सिंह ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों और सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि सुरक्षा जांच मेट्रो स्टेशन पर ही की जा सकती है, जिससे स्टेशन को खोला जा सके. इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भरोसा दिलाया कि अगर दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया, तो अदालत इस मामले में हस्तक्षेप करेगी.
सीजेआई ने दिया मेट्रो स्टेशन बंद मामले पर दखल का भरोसा
CJI ने यह भी कहा कि अदालत पहले ही निर्देश दे चुकी है कि आज किसी भी मामले में केवल अनुपस्थिति के आधार पर कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा, ताकि मेट्रो बंद होने से प्रभावित पक्षों को नुकसान न हो. इस दौरान विकास सिंह ने कहा कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत पड़ सकती है. इस पर CJI ने सहमति जताते हुए कहा कि अगर दोपहर तक कुछ नहीं हुआ, तो हम इस मामले को देखेंगे.
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, यात्री परेशान
दिल्ली के सभी 16 स्टेशन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हर दिन मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. वे सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को भी यह 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे. बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोज जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की वजह से ये मेट्रो स्टेशन सुरक्षा लिहाज से बंद किए गए हैं. अब सुप्रीम कोर्ट में भी इस पर चिंता जताई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

