बिहारशरीफ में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू, अधिवक्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहारशरीफ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक मामलों के आपसी सहमति से निपटारे पर जोर दिया गया.

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
12 सितंबर को बिहारशरीफ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, तैयारी तेज; अधिवक्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारी
पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते सचिव राजेश कुमार गौरव
नालंदा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सचिव ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक मामलों के आपसी सहमति से निपटारे की अपील की।
Bihar Sharif National Lok Adalat : बिहारशरीफ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 सितंबर 2026 को होने वाली लोक अदालत को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई. बैठक में साफ कहा गया कि अधिक से अधिक मामलों को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि आम लोगों को त्वरित और सस्ता न्याय मिल सके.
यह बैठक बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर आयोजित की गई थी. इसकी अध्यक्षता डीएलएसए के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गौरव ने की. बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं को लोक अदालत की भूमिका और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया.
जरूरतमंदों तक मुफ्त कानूनी मदद पहुंचाने पर जोर
बैठक के दौरान सचिव ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं से कहा कि वे समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि कई लोग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.
इसके साथ ही पैनल अधिवक्ताओं को सौंपे गए मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और जहां संभव हो, आपसी सहमति से विवाद खत्म कराया जाए.
लोक अदालत से मिलेगा त्वरित और सस्ता न्याय
बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समाधान जल्दी, सरल और कम खर्च में संभव होता है. इससे न केवल लोगों को राहत मिलती है, बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का दबाव भी कम होता है.
सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाकर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके.
पारा विधिक स्वयंसेवकों की तैनाती
लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालयों में पारा विधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है. ये स्वयंसेवक नोटिस वितरण, पक्षकारों से संपर्क और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए.
अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील
बैठक के अंत में सभी पैनल अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें. साथ ही अधिक से अधिक मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने और आम लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार
सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

