होमवकीलमीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
वकील

मीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मीनाक्षी एम राय ने पटना उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मीनाक्षी एम राय ने अपने न्यायिक करियर में जिला जज, रजिस्ट्रार जनरल, फैमिली कोर्ट जज, एनडीपीएस कोर्ट के साथ-साथ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विशेष न्यायाधीश के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

5 जून 2026 को 09:25 pm बजे
मीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

सौजन्य से:- Jagran

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस; राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सिक्किम से पटना तक का सफर

मीनाक्षी एम राय ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ...और पढ़ें

HighLights

मीनाक्षी एम राय ने पटना हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पद की शपथ ली।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

वह सिक्किम न्यायिक सेवा में पहली महिला सिविल जज थीं।

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी उपस्थित रहे।

चीफ जस्टिस मीनाक्षी एम राय ने संगम कुमार साहू का स्थान लिया, जो 4 जून को रिटायर्ड हुए। शपथ ग्रहण समारोह में कई अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही।

डीयू से राजनीति विज्ञान में स्नातक

मीनाक्षी एम राय का जन्म 12 जुलाई 1964 को सिक्किम में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कालेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की शिक्षा ली।

इसके बाद कैंपस लाॅ सेंटर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1990 में वह दिल्ली बार में नामांकित हुईं और दिल्ली हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया।

सिक्किम में सिविल जज बनने वाली पहली महिला

उसी वर्ष उन्हें सिक्किम न्यायिक सेवा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि के साथ वे इस पद पर पहुंचने वाली सिक्किम की पहली महिला बनीं।

अपने न्यायिक करियर में उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, फैमिली कोर्ट जज, एनडीपीएस कोर्ट तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय को 15 अप्रैल 2015 को सिक्किम हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उनकी नियुक्ति पटना हाईकोर्ट में की गई है।

यह भी पढ़ें- 'अदालत मेरे लिए मंदिर...', जज संगम साहू की भावुक विदाई, कौन हैं पटना हाईकोर्ट की नई Chief Justice मीनाक्षी एम राय

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें