मोतिहारी: विशेष लोक अदालत के लिए प्रचार रथ रवाना, लोगों को जल्द न्याय दिलाने का उद्देश्य
मोतिहारी में आयोजित विशेष लोक अदालत के लिए चार प्रचार रथ और एक जागरूकता वाहन को शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को न्याय पाने का सरल, त्वरित और प्रभावी माध्यम देना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Motihari
- Chariot Leaves For Promotion Of Special Lok Adalat
विशेष लोक अदालत के प्रचार के लिए रथ रवाना
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी
18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से चार प्रचार-प्रसार रथ तथा स्थायी लोक अदालत के लिए एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने इन वाहनों को रवाना किया। विशेष लोक अदालत का आयोजन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लंबित चेक बाउंस मामलों के अधिकाधिक निष्पादन तथा आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को विशेष लोक अदालत के लाभ, चेक बाउंस मामलों के त्वरित तथा सौहार्दपूर्ण निस्तारण, न्यायालय के बाहर समझौते के माध्यम से समय, धन तथा श्रम की बचत के संबंध में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद, राजविजय सिंह, रमेश रंजन सिंह, अभिषेक आनंद तथा विद्या प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी, एसीजेएम श्वेता सिंह, एसीजेएम प्रसेनजीत सिंह सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण तथा न्यायालयकर्मी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि विशेष लोक अदालत न्याय पाने का सरल, त्वरित तथा प्रभावी माध्यम है। चेक बाउंस से संबंधित मामलों में यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता करते हैं, तो विवाद का शीघ्र निस्तारण हो जाता है। अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक वादकारी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करें। व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

