होमवकीलसुप्रीम कोर्ट ने वादियों को लिया फैसला, गाली-गलौज करने वालों को वर्चुअली पेश होना होगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वादियों को लिया फैसला, गाली-गलौज करने वालों को वर्चुअली पेश होना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने हाल की घटना के बाद वादियों को फैसला दिया है, जिसमें खुद व्यक्तिगत तौर से पेश होने वाले वादियों को वर्चुअली पेश होने के लिए कहा जाएगा। उनके खिलाफ गाली-गलौज और केस फाइल फेंकने जैसे व्यवहार के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

17 जुलाई 2026 को 01:14 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने वादियों को लिया फैसला, गाली-गलौज करने वालों को वर्चुअली पेश होना होगा

सौजन्य से:- Jagran

'वादी के खुद केस लड़ने पर नहीं होगी सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग', हाल की घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला

एक वादी के गाली-गलौज करने और कोर्ट रूम में अपनी केस फाइल फेंकने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि खुद पेश होने वाले वादियों को वर्चुअली पेश हो ...और पढ़ें

HighLights

- गाली-गलौज की हालिया घटना के बाद लिया फैसला

- ऐसे वादियों को वर्चुअली पेश होने के लिए कहा जाएगा

पीटीआई, नई दिल्ली। एक वादी के गाली-गलौज करने और कोर्ट रूम में अपनी केस फाइल फेंकने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि खुद पेश होने वाले वादियों को वर्चुअली पेश होने के लिए कहा जाएगा।

अगर वे व्यक्तिगत तौर से पेश होने पर जोर देंगे तो सुनवाई की कोई लाइव-स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी और वीडियो-रिकॉर्डिंग की भी अनुमति नहीं होगी।

यह फैसला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट मीटिंग में लिया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के कामकाज को आसान बनाने के लिए कई और अहम फैसले लिए गए, जिसमें पुराने लंबित मामलों का निपटारा भी शामिल है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि शीर्ष अदालत के सभी जज सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित की जा रही विशेष पहल 'समाधान समारोह' में हिस्सा लेंगे।

भागीदारी वाला न्याय और द्वार पर न्याय के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए शीर्ष अदालत 'सुप्रीम कोर्ट एक्शन फार मीडिएटेड एडज्यूडिकेशन एंड डिस्प्यूट्स हार्मोनाइजेशन अक्रास नेशन' या समाधान समारोह का आयोजन कर रही है, जो 21 अप्रैल से शुरू हुआ था और 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के साथ खत्म होगा।

शीर्ष अदालत में बढ़ते लंबित मामलों को कम करने के लिए बैठक में अंतिम सुनवाई के लिए तैयार लगभग 9,177 मामलों का निपटारा करने का फैसला किया गया।

इन सभी मामलों को बिना बारी निपटाने के लिए उचित पीठों के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। सबसे पुराने (नोटिस के बाद) मामलों की सुनवाई मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को की जाएगी।

क्रम से मामलों को सूचीबद्ध नहीं किए जाने की बार एसोसिएशनों और वकीलों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए फुल कोर्ट ने इन मुद्दों की जांच करने और सुझाव देने के लिए जजों की एक समिति बनाने का संकल्प लिया।

इसमें यह भी तय किया गया कि बहस करने वाले वकीलों को अंतिम सुनवाई के लिए उठाए जाने वाले मामलों में मौखिक दलील के लिए समयसीमा बतानी होगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट जस्टिस का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट जस्टिस का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा

चौथाई हाई कोर्टों में नहीं है नियमित चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने दी 4 न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश
वकील

चौथाई हाई कोर्टों में नहीं है नियमित चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने दी 4 न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ताज़ा ख़बरें