सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: वकीलों को ब्लैकलिस्ट करने का अधिकार बैंकों को नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बैंक और भारतीय बैंक संघ वकीलों को पेशेवर लापरवाही के आरोप पर ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते, यह बार काउंसिल्स के अधिकारों का हस्तक्षेप है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कानूनी अकादमी के गठन का निर्देश भी दिया।

सौजन्य से:- Jagran
'वकीलों को ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते बैंक', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि बैंक और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) वकीलों को केवल पेशेवर लापरवाही के आरोप पर ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते। ...और पढ़ें
HighLights
- बैंक वकीलों को पेशेवर लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते।
- यह बार काउंसिल्स के वैधानिक अनुशासनात्मक अधिकारों का अतिक्रमण है।
- सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय कानूनी अकादमी के गठन का निर्देश दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मंगलवार को कहा कि बैंक और भारतीय बैंक संघ (आइबीए) वकीलों को केवल पेशेवर लापरवाही के आरोपों के आधार पर सावधानी सूची में नहीं डाल सकते।
कानूनी पेशे की स्वतंत्रता को मजबूत करते हुए जस्टिस पीएस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वकीलों को ब्लैकलिस्ट करना बार काउंसिल्स के वैधानिक अनुशासनात्मक अधिकारों का अतिक्रमण है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
हम बार काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश देते हैं कि वे वरिष्ठ और जूनियर वकीलों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के क्षेत्र में विशेषज्ञों की एक टीम का गठन करें ताकि राष्ट्रीय कानूनी अकादमी (वकीलों के लिए) की स्थापना पर विचार, चर्चा और विकास किया जा सके।
जस्टिस नरसिम्हा ने 41 पृष्ठों के निर्णय में कहा, हमें उम्मीद है और विश्वास है कि बीसीआइ इस अवसर पर उठेगा और इन सभी मुद्दों पर विचार करेगा और अदालत को अपने निर्णय की जानकारी देगा।
इस फैसले ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत न्यायिक समीक्षा के दायरे को स्पष्ट किया और कहा कि आइबीए के खिलाफ रिट याचिकाएं स्वीकार्य हैं, क्योंकि अब यह अनुच्छेद केवल वैधानिक प्राधिकरणों या राज्य के उपकरणों तक सीमित नहीं है जो अनुच्छेद 12 के अंतर्गत आते हैं और कोई व्यक्ति या प्राधिकरण की अभिव्यक्ति को लगातार व्यापक और अधिक उदार व्याख्या प्राप्त हुई है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट विवाद का असर: भ्रष्टाचार से जनहित याचिकाओं तक... NCERT ने न्यायपालिका के पाठ को नए सिरे से लिखा
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट जस्टिस का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा

चौथाई हाई कोर्टों में नहीं है नियमित चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने दी 4 न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
ताज़ा ख़बरें
- ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

