सुप्रीम कोर्ट ने हवाई अड्डों के आसपास विकास पर सुनवाई से इनकार की
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई अड्डों के आसपास शहरी ढांचों को नियंत्रित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट का हवाईअड्डों के आसपास शहरी ढांचा मामले पर सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाईअड्डों के आसपास शहरी ढांचों को नियंत्रित करने के नियमों की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसे नीतिगत मामला ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने शहरी ढांचों पर याचिका सुनने से मना किया।
- अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी थी यह महत्वपूर्ण याचिका।
- कोर्ट ने इसे नीतिगत मामला बताकर सुनवाई टाली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें हवाई अड्डों के आसपास शहरी ढांचों को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाने की मांग की गई थी। यह याचिका अहमदाबाद में पिछले वर्ष 12 जून को हुई एअर इंडिया विमान दुर्घटना से संबंधित थी।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने शकील शेख की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला नीति से जुड़ा है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील लक्ष्मीकांत मातादान ने दलील दी कि देशभर के हवाईअड्डों के आसपास बुनियादी ढांचे से जुड़े खतरे हैं, क्योंकि शहरी ढांचों को नियंत्रित करने के लिए कोई नियम नहीं हैं।
उन्होंने एअर इंडिया विमान हादसे का हवाला दिया। विमान में सवार 241 लोगों और बीजे मेडिकल कॉलेज के 19 डाक्टरों व छात्रों की मौत हो गई थी।
एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान 12 जून, 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देन बाद ही समीप स्थित मेडिकल कालेज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

